'मेरी मां': रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास
मां। एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाया है। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में जब सैकड़ों बच्चों ने इसी ब्रह्मांड को अपने छोटे-छोटे हाथों से कैनवास पर उकेरा तो वहां मौजूद हर शख्स का हृदय भर आया। मौका था अमर उजाला की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेरी मां पेंटिंग प्रतियोगिता का। यहां बच्चों ने अपने रंगों और तूलिका के जरिये मां के प्रेम, उनके मूक त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सजीव तस्वीरें बनाईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 08:19 IST
'मेरी मां': रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास #CityStates #Noida #MeriMaaDrawingCompetition #AmarUjala #SubahSamachar
