Hathras News: गुल्लक के पैसों से बच्चों ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर
मीतई गांव के बच्चों ने सावन में सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की। अपनी गुल्लक और रोज मिलने वाले जेब खर्च से बचाए पैसों से उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया, जहां विश्राम के साथ चाय, ठंडा पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। गांव के शर्मा फार्म हाउस पर लगे शिविर की प्रेरणा बच्चों को बुजुर्ग बद्री प्रसाद शर्मा से मिली। उनके मार्गदर्शन में लक्ष्य, गर्वित, तनुज और तनवी ने अपनी बचत से शिविर की शुरुआत की। बच्चों के इस प्रयास से प्रेरित होकर ऋतु, नंदनी, याचना और वैभवी भी इसमें शामिल हो गए।बच्चों की सेवा भावना देखकर परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने भी सहयोग देना शुरू कर दिया। शिविर में बद्री प्रसाद शर्मा, रामनिवास शर्मा, पवन कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, होमेश्वर शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा और वेदप्रकाश शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:29 IST
Hathras News: गुल्लक के पैसों से बच्चों ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर #HathrasNewskanvariyaNewskanwarYatra #SubahSamachar
