Noida News: बच्चों ने कागज पर उकेरी अपनी कल्पना

बच्चों ने कागज पर उकेरी अपनी कल्पना नोएडा। किरण नादर कला संग्रहालय की ओर से सेक्टर-117 स्थित यूनिटेक यूनिहोम्स में आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों और रेखाओं के माध्यम से कागज पर उकेरा। कार्यशाला के संयोजक पीयूष शर्मा और मार्गदर्शक ईशा डे ने बच्चों को विभिन्न रचनात्मक तकनीकों की जानकारी दी। यूनी होम्स की आयोजक व शिक्षिका अर्चना पांडेय और नेहा बेसर ने कार्यक्रम का संचालन किया। अर्चना पांडेय ने भविष्य में इस प्रकार की कार्यशाला के लिए उन्हें आमंत्रित किया। लगभग दो घंटे चली कार्यशाला में बच्चों ने नए प्रयोग करते हुए सीखने के साथ-साथ आनंद भी लिया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बच्चों ने कागज पर उकेरी अपनी कल्पना #ChildrenPutTheirImaginationsOnPaper. #SubahSamachar