Mahashivratri 2026: भोलेनाथ, पापा शराब छोड़ दें, बच्चों ने कांवड़ उठा कर मांगी मन्नत

पिता की शराब की आदत से परेशान एक नौ वर्षीय बच्ची ने सावन में भोलेनाथ का सहारा लिया। उसने कांवड़ उठाकर मंदिर में गंगा जल चढ़ाया और भगवान से प्रार्थना की कि उसके पापा शराब छोड़ दें और घर में शांति लौट आए। दिल्ली के रिठाला से अलीगढ़ के गंभीरपुरा में अपनी ननिहाल आई वणिका ने बताया कि उसके पापा दिन भर शराब पीते हैं। वे दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। उन्हें नशे में देख मुझे बहुत बुरा लगता है। इसलिए मैं यहां आई और मौसी कुमकुम के साथ मैं कावंड लेने जा रही हूं। मेरी भोलेनाथ से प्रार्थना है कि मेरे पापा हमेशा के लिए सुधर जाएं और शराब पीना छोड़ दें। कुमकुम ने बताया कि वणिका उनकी बहन की बेटी है। उनके जीजा शराब पीने के आदी हैं जिससे घर में अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। इसी से आहत होकर बच्ची ने मन्नत मांगी कि यदि उसके पिता शराब छोड़ देंगे तो वह रोज मंदिर आएगी। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्ची अपने पिता से बेहद लगाव रखती है और चाहती है कि वे स्वस्थ जीवन जिएं। उसकी इस आस्था और मासूम उम्मीद ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। शनिवार देर रात कावंड लेकर वापस अलीगढ़ पहुंची वणिका ने मंदिर में जलाभिषेक किया और हाथ जोड़कर पिता के लिए प्रार्थना की। यह दृश्य देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी मासूम की भावना से भावुक हो उठे और उसकी मुराद पूरी होने की कामना करने लगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahashivratri 2026: भोलेनाथ, पापा शराब छोड़ दें, बच्चों ने कांवड़ उठा कर मांगी मन्नत #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #MahaShivratri2026Jalabhishek #MidnightShivPujaNews #KanwariyaCrowdUpdateToday #ShivTempleJalabhishekCeremony #ShivratriCelebrationRuralAreas #MahaShivratri2026 #SubahSamachar