Rewari News: भाषा समर कैंप में बच्चों ने जाना बावल का इतिहास, लगाया मिनी मार्केट

संवाद न्यूज एजेंसी बावल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित भाषा समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में भौतिकी प्रवक्ता लाल बहादुर ने विद्यार्थियों को बावल के गौरवशाली इतिहास और पृष्ठभूमि की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से बच्चों को परिचित कराया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और देश के प्रमुख शहरों की वर्चुअल सैर कराई गई। डिजिटल माध्यम से सीखने की इस पहल ने बच्चों में विशेष उत्साह पैदा किया।कैंप का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाया गया मिनी मार्केट रहा। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वयं दुकानदार और ग्राहक की भूमिका निभाते हुए स्टेशनरी, फल और सब्जियों जैसी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त की। खेल-खेल में आयोजित गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने संवाद कौशल, गणितीय गणना और सामाजिक व्यवहार की बारीकियां सीखीं।आयोजकों के अनुसार इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास करना था। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और नई चीजें सीखीं।कैंप को सफल बनाने में रसायन शास्त्र प्रवक्ता सुषमा यादव तथा अंग्रेजी अध्यापिका सुशीला यादव की भूमिका रही। दोनों शिक्षिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: भाषा समर कैंप में बच्चों ने जाना बावल का इतिहास, लगाया मिनी मार्केट #ChildrenLearnedTheHistoryOfBawalInBhashaSummerCamp #SetUpAMiniMarket #SubahSamachar