आर्य नगर में बच्चों ने बनाया रावण, किया दहन
फोटो-21 झज्जर। शहर के पुराना बर्फखाना रोड स्थित आर्य नगर में नन्हें बच्चों ने रावण का पुतला अपने हाथों से बनाया। सुबह से लेकर दोपहर तक बच्चे रावण का पुतला बनाने में लगे रहे और शाम को उसका विधिवत दहन भी किया गया। इस दौरान उनके अभिभावकों ने भी उनका पूरा सहयोग किया। आर्य नगर निवासी सना, जन्नत, पीहू, आशी, शौर्य, ख्याहिश, दिव्यांश ने रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 02:38 IST
आर्य नगर में बच्चों ने बनाया रावण, किया दहन #ChildrenInAryaNagarMadeAnEffigyOfRavanaAndSetItOnFire. #SubahSamachar
