UP: बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम

नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम लागू है। सामान्य तौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है लेकिन यहां लंबाई का मानक तय किया गया है। स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यदि बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त सफर कर सकता है। यदि लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट लेना होगा। दरअसल कम उम्र के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम #CityStates #Meerut #UttarPradesh #NamoBharat #MeerutMetro #SubahSamachar