Kurukshetra News: अंतर सदनीय क्रियाकलाप प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मिडिल विंग में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय क्रियाकलाप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया और अपनी बेहतरीन कलात्मक प्रतिभा दिखाई। इस दौरान कक्षा छठी के लिए पार्टी मास्क मेकिंग, सातवीं के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा आठवीं के लिए क्ले मॉडलिंग विषय रखा गया था। बच्चों ने अपनी सृजनात्मक सोच से अत्यंत मनमोहक कलाकृतियां बनाईं। स्कूल के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली बच्चों को प्रोत्साहित किया। मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में गुरनूर, आयुष, मिस्टी, लवलीन व प्रणय ने पुरस्कार जीता। बेस्ट आउस ऑफ वेस्ट में यतिका, हरनूर, मिष्टी, तेजस, गुरनूर ने पुरस्कार जीता। इसी प्रकार कक्षा आठ वहीं क्ले मॉडलिंग में माही, आराध्या, वंश, साक्षी, आशिमा, बरनत व स्नेजा विजेता रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: अंतर सदनीय क्रियाकलाप प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा #ChildrenDisplayedTheirTalentInTheInter-houseActivitiesCompetition. #SubahSamachar