Noida News: बच्चों ने मनाया ग्रैंड पैरेंट्स डे
फोटो ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए ग्रैंड पैरेंट्स डे के मौके पर विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत की विविध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। प्रिंसिपल मीता भांडुला ने ग्रैंडपेरेंट्स को बच्चों के लिए जीवित लाइब्रेरी और संस्कारों का मुख्य स्रोत बताया। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए कई फन एक्टिविटीज आयोजित की गईं। इस मौके पर जनरल मैनेजर ग्रुप कैप्टन आनंद कुमार, वाइस प्रिंसिपल अनीता पिल्लई आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:07 IST
Read More:
Children celebrated Grandparents Day
Noida News: बच्चों ने मनाया ग्रैंड पैरेंट्स डे #ChildrenCelebratedGrandparentsDay #SubahSamachar
