Rudraprayag News: छुट्टियों के बाद उत्साह से स्कूल पहुंचे बच्चे
फोटोरुद्रप्रयाग। गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को जिले के सभी विद्यालय खुल गए हैं। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सुबह बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अनूप मेमोरियल स्कूल, क्राइस्ट ज्योति एकेडमी सहित तिलवाड़ा, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी स्थित अन्य शिक्षण संस्थानों में पहले दिन विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। शिक्षकों ने भी बच्चों का स्वागत करते हुए नियमित पठन-पाठन शुरू कराया। स्कूल खुला तो कई दिनों से सुस्त पड़े बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। स्थानीय व्यापारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विद्यालय खुलने से कारोबार में भी तेजी आने लगी है। वहीं पहले दिन बारिश के कारण विद्यार्थियों को कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन मौसम ठंडा होने से भीषण गर्मी से राहत भी मिली। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:18 IST
Rudraprayag News: छुट्टियों के बाद उत्साह से स्कूल पहुंचे बच्चे #ChildrenArrivedAtSchoolWithEnthusiasmAfterTheHolidays. #SubahSamachar
