Hamirpur (Himachal) News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे
मेडिकल कॉलेज में सर्दी, खांसी के पहुंच रहे रोजाना 20 मामले, डायरिया भी बढ़ा रहा परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव बच्चों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। बच्चे सर्दी, खांसी, डायरिया और पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की बाल रोग ओपीडी में डायरिया के रोजाना पांच मामले आ रहे हैं। वहीं सर्दी, खांसी के रोजाना औसतन 20 मामले आ रहे हैं। ओपीडी में बुखार के अलावा गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मार्च महीने में दिन में गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तापमान में बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। कई बच्चों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के साथ अस्पताल लाया जा रहा है।मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की बाल रोग ओपीडी 120 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों को बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पीलिया के मामलों पर खान-पान में लापरवाही न बरतने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाल रोग चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि स्वच्छ पानी और ताजा भोजन खाना चाहिए। बार-बार हाथ धोने की आदत अपनाएं। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लोग सतर्क रहें और समय पर इलाज लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:17 IST
Hamirpur (Himachal) News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे #ChildrenAreFallingPreyToDiseasesDueToWeatherFluctuations #SubahSamachar
