Gurugram News: कीचड़ में बचपन...स्कूल जाने में परेशानी
तीन महीने से कासन गांव में नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहासंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर को बने पांच साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक कासन गांव की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। गांव की मुख्य समस्या सड़कों पर बह रहा नालों का गंदा पानी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बच्चों का बचपन कीचड़ के बीच गुजर रहा है। बच्चे कीचड़ के बीच से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या की शिकायत की है लेकिन नगर निगम ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया।गांव की मुख्य सड़क, जो स्कूल तक जाती है। यहां पिछले तीन महीनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और उन्हें चोट भी लग जाती है। यह स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है।बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, क्योंकि पानी और ज्यादा जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे ताकि आगामी मानसून में जलभराव से राहत मिल सके। ---------------पिछले तीन महीने से इलाके की सड़क पर नाले का गंदा पानी लगातार बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार इस समस्या की शिकायत नगर निगम से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। -विजय, ग्रामीण निवासीनिगम की तरफ से इलाके में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -एडवोकेट विनोद चौहान
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
Gurugram News: कीचड़ में बचपन...स्कूल जाने में परेशानी #ChildhoodInTheMud...StrugglesToReachSchool #SubahSamachar
