Haridwar: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को थे बेचते

कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और सीआईयू की टीम ने 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बच्चों की चोरी कर उन्हें दो से पांच लाख रुपये में निसंतान दंपतियों को बेचता था। कार्रवाई के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी बरामद किया गया है।बुधवार की सुबह मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गिरोह का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि छह जून को बैरागी कैंप स्थित झुग्गी बस्ती निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री राधिका के अपहरण की सूचना कनखल कोतवाली में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। वह स्वयं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे और टीमों से हर घंटे प्रगति रिपोर्ट ले रहे थे। जांच में सामने आया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती की आशंका कम थी। ऐसे में पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह और मानव तस्करी के एंगल पर जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, डंप डाटा का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 09:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को थे बेचते #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #Child-liftingGang #UttarakhandCrimeNews #Women #SubahSamachar