यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 08:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव #CityStates #Aligarh #Hathras #UttarPradesh #HathrasPolice #RoadAccident #SubahSamachar