बुलंदशहर: 'सरकार बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाएगी, जो रज्जू भैया की माता के नाम पर होंगे', सीएम योगी का एलान

बुलंदशहर के शिकारपुर के रज्जू भैया सैनिक स्कूल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने यहां पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अभी जापान होकर आया हूं वहां अनुशासन और तरक्की देखने को मिली। जापान में 1945 में परमाणु हमले के बाद काफी तरक्की की है उसी तरह भारत देश भी लगातार तरक्की कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलंदशहर ऐसा जनपद हैं जहां से सबसे अधिक सेना के जवान और अफसर बने। ऐसी मातृभूमि में रज्जू भैया सैनिक स्कूल बना। यहां देशभर के बच्चे आकर अनुशासन और शिक्षा दोनों ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से पिछले 12 वर्ष में काफी विकास कार्य हुए हैं। अब सैनिक स्कूल में बालिकाओं को भी प्रवेश मिलेगा। सीएम ने घोषणा की कि सरकार बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाएगी, जो रज्जू भैया की माता के नाम पर होंगे। रज्जू भैया के पिता की देन है जिससे देशभर में सिंचाई का कार्य हो रहा है। उन्होंने रज्जू भैया सैनिक स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले राजपाल सिंह की भी सराहना की और शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुलंदशहर: 'सरकार बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाएगी, जो रज्जू भैया की माता के नाम पर होंगे', सीएम योगी का एलान #CityStates #Bulandshahar #RajjuBhaiyaSainikSchool #ChiefMinisterYogiAdityanath #BulandshahrPolice #BulandshahrUpNews #BulandshahrHindiNews #SubahSamachar