Haridwar News: मुख्यमंत्री आज करेंगे कुंभ मेला से जुड़े कार्यों का शिलान्यास

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार हरिद्वार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कुंभ मेला से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। वहीं, 11 बजे सीसीआर भवन में कुंभ मेला के लिए स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: मुख्यमंत्री आज करेंगे कुंभ मेला से जुड़े कार्यों का शिलान्यास #ChiefMinisterWillLayTheFoundationStoneForWorksRelatedToKumbhMelaToday #SubahSamachar