छिंदवाड़ा में पीड़ितों के बीच सीएम यादव: मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, ढांढस बांधा; आर्थिक सहायता का एलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार कोदिल्ली दौरे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने छिंंदवाड़ा जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात कर उनक कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। आप सभी धैर्य और साहस बनाए रखें, प्रदेश सरकार संकट में आपके साथ खड़ी है"। उन्होंने कहा कि घटना के जांच के आदेश दिए हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर परिजनों से बातचीत करते नजर आए पढ़ें:विदिशा में फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; प्रशासन हुआ सख्त हर मृतक के परिजन को 8-8 लाख की सहायता मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। 4-4 लाख सरकार की ओर से और 4-4 लाख संबल योजना के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। घटना में घायल हर नागरिक को 1-1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगाी। और घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो और मृतकों के परिजनों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए। प्रशासन की टीम राहत एवं सहायता कार्यों में लगातार जुटी हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पांच मृतक करेर गांव से, एक साथ उठी पांच अर्थियां इस दर्दनाकहादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में से 5 करेर गांव के निवासी थे, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।शुक्रवार सुबह करेर गांव में जब मृतकों की अर्थियां एक साथ उठीं, तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। हर ओर रोने-बिलखने की आवाजें गूंजती रहीं। परिजन अपने प्रियजनों के शवों से लिपटकर विलाप करते नजर आए। मृतकों में रामदास पराने और सिया इवनाती के शवों को दफनाया गया, जबकि दौलत फरकाडे, भागवंती विश्वकर्मा और शकुन यादव का दाह संस्कार किया गया। 30 से अधिक लोग घायल, एक नागपुर रेफर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। एक पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस और पिकअप के ड्राइवर सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बस क्रमांक MP28 P 0321 में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के कुल 51 लोग सवार थे।हादसे के बाद एक गंभीर आरोप भी सामने आया है। मृतका सिया इवनाती की बेटी शीताली ने स्थानीय नेताओं परआरोप लगाया कि उनकी मां कोकार्यक्रम में जबरन भेजा गया था। उसने कहा कि उन्हें धमकी दी गई थी कि यदि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, तो रोजगार गारंटी और लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:35 IST
छिंदवाड़ा में पीड़ितों के बीच सीएम यादव: मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, ढांढस बांधा; आर्थिक सहायता का एलान #CityStates #MadhyaPradesh #Chhindwara #MourningInKarerVillage #EarthiesRiseTogether #CmDr.MohanYadavArrives #ExtendsSupportToFamily #SubahSamachar
