छत्तीसगढ़ बीजेपी का कार्टून वार: पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज, बोली- ये नेता...
Chhattisgarh BJP poster war on Congress: राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले में सियासत गरमाई हुई है। अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कार्टून वार कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। बीजेपी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा तंज कसा है। इस कार्टून तंज कसते हुए यह निशाना साधा गया है कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अविश्वास की खाई गहरा गई है। जब प्रदेश के नेता (पोस्टर के मुताबिक, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत) पार्टी की गिरती साख और भूपेश बघेल के बयानों से हो रहे नुकसान पर चिंता जता रहे हैं। वहीं राहुल गांधी अपने खुद का राजनीतिक अस्तित्व बचाने में लगे हैं। कार्टून के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि जिस पार्टी के नेता आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हों, वे प्रदेश या देश का भला कैसे कर सकता है। कथित बयान को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया गया है। भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भूपेश बघेल और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी किया गया है। एआई आधारित तस्वीर से भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरण दास महंत को दिखाया गया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए इशारे ही इशारे में संकेत मिले थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:31 IST
छत्तीसगढ़ बीजेपी का कार्टून वार: पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज, बोली- ये नेता... #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhBjp #PosterWar #BhupeshBaghel #RahulGandhi #SubahSamachar
