Delhi NCR News: छेनू गैंग का सदस्य अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छेनू गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी(34) के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर की झुग्गियों का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एएटीएस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 18:18 IST
Delhi NCR News: छेनू गैंग का सदस्य अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार #ChenuGangMemberArrestedWithIllegalWeapons #SubahSamachar
