Chennai Clash: चेन्नई में डीएमके और टीवीके के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

उत्तर चेन्नई के हार्बर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। यहां सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के समर्थकों और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। क्या बोलेचश्मदीद पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह विवाद पैरीज इलाके में हुआ। यहां टीवीके के कुछ कार्यकर्ता वहां घर-घर जाकर फील्ड वर्क कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि ये कार्यकर्ता लोगों से उनके आधार कार्ड की जानकारी, राशन कार्ड नंबर और जी-पे से जुड़े मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी मांग रहे थे। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ये लोग हर घर में पुरुषों और महिलाओं की गिनती कर रहे थे। जब लोगों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने विजय के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाए जा रहे एक व्यक्ति ने कहा, "हम किसे वोट देते हैं, यह हमारा निजी मामला है। क्या कोई ऐसा कानून है जो हमें किसी खास व्यक्ति को वोट देने के लिए मजबूर करे हमें अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस हो रहा था।" ये भी पढ़ें:तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के दबाव के बाद DMK का बड़ा एलान, सीट-शेयरिंग समिति बनाने की तारीख घोषित की प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बहस ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई। एक बुजुर्ग महिला सहित तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा और धक्का दिया। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को मुक्का भी मारा। क्या बोलेटीवीके कार्यकर्ता दूसरी तरफ, स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती टीवीके कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है। टीवीके कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डीएमके के सदस्यों ने जानबूझकर उन पर हमला किया ताकि वे अपना काम न कर सकें। फिलहाल पुलिस ने पैरीज और हार्बर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। और मामले की पूरी जांच कर रही है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 15:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chennai Clash: चेन्नई में डीएमके और टीवीके के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा #IndiaNews #National #ChennaiClash #DmkSupporters #TvkVolunteers #VijayPartyTvk #HarbourConstituency #VoterIntimidation #AadhaarDataRow #ElectionViolenceTamilNadu #SubahSamachar