Rishikesh News: त्रिवेणी घाट एवं ट्रांजिट कैंप में चलाया गया चेकिंग अभियान
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तीर्थनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हुई। इसी क्रम में त्रिवेणी घाट परिसर और चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बीडीएस, बम निरोधक दस्ता, टीम की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के तहत त्रिवेणी घाट पर यात्रियों के बैगों की गहन जांच की गई। साथ ही वहां मौजूद साधु-संतों व फक्कड़ बाबाओं के सामान को भी खंगाला गया। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप में विभिन्न विभागों के कार्यालयों और टेंटों की तलाशी ली गई। टीम ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की भी जांच की, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को रोका जा सके। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 01:39 IST
Rishikesh News: त्रिवेणी घाट एवं ट्रांजिट कैंप में चलाया गया चेकिंग अभियान #CheckingCampaignConductedAtTriveniGhat #SubahSamachar
