Mahashivratri 2026: आज तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, ओंकारेश्वर मंदिर में होगी पूजा

महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान श्री केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि निश्चित किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी में रविवार को कपाट खोलने की तिथि निश्चित की जाएगी। ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान श्री केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि पंचाग गणना के अनुसार निश्चित की जाएगी। मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया की प्रातः नाै बजे से कपाट खोलने की तिथि हक हकूकधारियों, जनप्रतिनिधियों, पंच पुजारियों, तीर्थ पुरोहितों व केदार सभा के सदस्यों की मौजूदगी में निश्चित की जाएगी जिसके लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। मंदिर समिति के वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया की स्थानीय लोगों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवसाय करने वाले कारोबारियों में कपाट खोलने की तिथि को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। महाशिवरात्रि 2026:वर्षों बादएक साथ कई शुभ योग का संगम, चारभागों में बांटकर शिव पूजन का विशेष महत्व

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahashivratri 2026: आज तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, ओंकारेश्वर मंदिर में होगी पूजा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ChardhamYatra2026 #ChardhamYatra #KedarnathDham #OmkareshwarTemple #Mahashivratri #Mahashivratri2026 #SubahSamachar