रीवा में भीषण आग का तांडव: ट्रांसपोर्ट नगर की 10 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान

रीवा में बीती रात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लगी इस आग ने देखते ही देखते 10 दुकानों को पूरी तरह खंडहर में तब्दील कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पढ़ें:संन्यास पर उठे सवालों पर बोलीं हर्षानंद गिरी, कहा- आरोप साबित हो तो संपत्ति त्याग दूंगी इस हादसे में दुकानों में रखे वाहनों के स्पेयर पार्ट्स और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रभावित दुकानदारों के अनुसार, नुकसान का अनुमान 50 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, सिविल लाइंस पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रीवा में भीषण आग का तांडव: ट्रांसपोर्ट नगर की 10 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान #CityStates #MadhyaPradesh #Rewa #Rewanews #Mpnews #RewaNews #RewaViralNews #RewaLatestNews #RewaHindiNews #RewaFireNews #SubahSamachar