Himachal: करुणामूलक आधार पर अब एक छत के नीचे होगी जेओए आईटी की भर्ती, सरकार ने बदली व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पदों की भर्ती व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव कर दिया है। सरकार ने इन पदों के लिए अलग राज्य काडर बनाकर करुणामूलक नियुक्तियों समेत पूरी प्रक्रिया को भर्ती निदेशालय के अधीन ला दिया है। सभी विभाग में अपने स्तर पर जेओए आईटी की नियुक्तियां करने पर रोक लगा दी गई है। अब पूरी प्रक्रिया एक केंद्रीकृत तंत्र के माध्यम से संचालित होगी। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार करुणामूलक आधार पर नियुक्ति के पात्र मामलों में संबंधित विभाग सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव भर्ती निदेशालय को भेजेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 21:48 IST
Himachal: करुणामूलक आधार पर अब एक छत के नीचे होगी जेओए आईटी की भर्ती, सरकार ने बदली व्यवस्था #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JoaItRecruitment #HimachalNews #SubahSamachar
