Shimla: चंद्र कुमार बोले- नीरज भारती के बयान से गलत संदेश गया, पार्टी और सरकार पर सवाल उठाना ठीक नहीं

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अपने बेटे नीरज भारती के हालिया बयान पर कहा कि उनकी ओर से दिया गया बयान सही संदेश नहीं देता और इससे पार्टी तथा सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी बातों को इस तरह सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से उठाना उचित नहीं है। पार्टी इस प्रकार के आरोपों और बयानों को स्वीकार नहीं करती। चंद्र कुमार ने कहा कि कि जिस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं, उससे पार्टी और सरकार दोनों पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं और यह स्थिति किसी भी तरह से उचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां पार्टी के लिए अच्छा संदेश नहीं देतीं। मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि विचार व्यक्त करते समय राजनीतिक मर्यादा और संगठनात्मक अनुशासन का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच और उसके विचार ही उसकी राजनीतिक पहचान तय करते हैं और इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से राजनीति में किसी का कद नहीं बढ़ता बल्कि इससे नुकसान अधिक होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: चंद्र कुमार बोले- नीरज भारती के बयान से गलत संदेश गया, पार्टी और सरकार पर सवाल उठाना ठीक नहीं #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ChandraKumarStatement #SubahSamachar