खर्च में चंडीगढि़ए अव्वल: यहां परिवार का एक साल का बजट 19 लाख, गुरुनगरी भी मुंबई-चेन्नई से आगे निकली
समृद्ध विरासत और कारोबार के लिए पहचान रखने वाला अमृतसर अब उपभोक्ता खर्च के मामले में भी देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो गया है। प्रति परिवार वार्षिक उपभोग व्यय के आधार पर अमृतसर देश के शीर्ष-10 शहरों में जगह बनाने के साथ मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, रायपुर और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से आगे निकल गया है। वहीं, प्रति परिवार उपभोग व्यय के मामले में चंडीगढ़ देश में पहले स्थान पर है। औसत पारिवारिक आय के मामले में भी चंडीगढ़ दूसरे और अमृतसर प्रमुख शहरों में शामिल है। यह खुलासा पीपल रिसर्च ऑन इंडिया कंज्यूमर इकोनॉमी और टाटा संस की संयुक्त रिपोर्ट में हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 05:42 IST
खर्च में चंडीगढि़ए अव्वल: यहां परिवार का एक साल का बजट 19 लाख, गुरुनगरी भी मुंबई-चेन्नई से आगे निकली #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhSpending #PeopleResearch #IndiaConsumerEconomy #SubahSamachar
