Chandigarh News: 55 वर्षीय पूर्व एयरफोर्स कर्मी 1489 दिनों से रोज चला रहे 100 KM साइकिल

जीरकपुर के 55 वर्षीय रूपेश कुमार बाली की कहानी सबसे अलग है। एयरफोर्स से 19 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके बाली के लिए साइकिलिंग अब जुनून से भी बढ़कर जीवन का हिस्सा बन चुकी है। वह पिछले 1489 दिनों से लगातार प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं। कुल मिलाकर वे 1 लाख 84 हजार 217 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुके हैं। बाली बताते हैं कि उन्होंने कभी चाय और कॉफी तक नहीं पी, लेकिन साइकिलिंग का ऐसा नशा चढ़ा कि अब दिन की शुरुआत और अंत उसी के साथ होता है। पिछले वर्ष पिता के निधन के दिन भी अंतिम संस्कार से लौटने के बाद उन्होंने अपना 100 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा किया। उनका कहना है कि लक्ष्य टूट जाए तो मन टूट जाता है। उनकी पहली सैलरी की याद भी साइकिल से जुड़ी है। 18 साल की उम्र में नौकरी लगने पर वह पहली तनख्वाह से साइकिल और मिठाई का डिब्बा लेकर घर पहुंचे थे। शायद तभी से साइकिल उनके जीवन का हिस्सा बन गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: 55 वर्षीय पूर्व एयरफोर्स कर्मी 1489 दिनों से रोज चला रहे 100 KM साइकिल #CityStates #Chandigarh-punjab #5वर्षीयपूर्वएयरफोर्सकर्मी1489दिनोंसेरोजचल #ChandigarhSamachar #ChandigarhNews #ChandigarhNewsToday #TodayNews #Interview #SpecialVideo #AmarUjala #AmarUjalaPunjab #AmarUjalaChandigarh #SubahSamachar