Chandigarh Mayor Election: भाजपा के साैरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, आप-कांग्रेस का गठबंधन टूटा
भाजपा ने एक बार फिर चंडीगढ़ के मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। गुरुवार को निगम सदन में मेयर चुनाव हुआ। इस बार चुनाव हाथ उठाकर करवाया गया। आप ने नहीं किया कांग्रेस का समर्थन चुनाव प्रक्रिया प्रिजाइडिंग अफसर रमणीक बेदी ने शुरू करवाई। सबसे पहले कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोटिंग हुई। आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया तभी तय हो गया था कि भाजपा ही चुनाव जीतेगी। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार के लिए हाथ उठवाए गए। जोशी को 18 वोट मिले।कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की वोटिंग के बाद वाॅकआउट किया। आप के बागी रामचंद्र ने पार्टी का साथ दिया सबसे अंत में आप के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के लिए मतदान हुआ। ढींगरा को 11 वोट मिले।पार्टी के लिए बगावती तेवर दिखाने वाले रामचंद्र यादव ने भी अपना वोट ढींगरा को ही दिया। इस बार मेयर चुनाव की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि धांधली की कोई गुजाइश न रहे। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद भी भाजपा जीती इसके बाद हुए सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के जसमनप्रीत सिंह जीत गए।डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा की सुमन देवी जीत गई है।रामचंद्र यादव ने चुनाव से पहलेअपना नाम वापस ले लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 11:59 IST
Chandigarh Mayor Election: भाजपा के साैरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, आप-कांग्रेस का गठबंधन टूटा #CityStates #Chandigarh #ChandigarhMayor #ChandigarhMayorElection #ChandigarhMayorElection2026 #SaurabhJoshi #SubahSamachar
