चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसा: 2 मौतों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, DC को नोटिस
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत के मामले में पंजाब एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) लिया है। आयोग ने इस हादसे को मानवाधिकारों से जुड़ा मामला मानते हुए चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर को नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीते शनिवार शाम इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक दो मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे के समय भवन में मरम्मत और रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर तैनात किया गया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेरठ निवासी तरुण जैन और तरुण कौशिक के रूप में हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 12:16 IST
चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसा: 2 मौतों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, DC को नोटिस #CityStates #Chandigarh-punjab #चंडीगढ़बिल्डिंगहादसा #2मौतोंपरमानवाधिकारआयोगसख्त #Dcकोनोटिस #ChandigarhBuildingCollapse #HumanRightsCommission #SuoMotu #OldBuildingInvestigation #NdrfDelay #DeputyCommissionerReport #ChandigarhNews #SubahSamachar
