चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान: कनेक्टिविटी बढ़ने से सफर हुआ आसान, यात्री संख्या में बड़ा इजाफा

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या और डेस्टिनेशन बढ़ने की वजह से दस साल में यात्रियों की संख्या में दो सौ फीसदी का इजाफा हो चुका है। चंडीगढ़ से पहले सीमित उड़ान ही होती थी लेकिन अब चंडीगढ़ से सीधी उड़ान कई प्रमुख शहरों की हो चुकी हैं और हवाई किराए भी औसतन कम हुए हैं जिससे यात्रियों की संख्या में यह परिवर्तन हुआ है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या वर्ष 2015-16 में 15 लाख थी जो वित्तवर्ष 2024-25 में बढ़कर करीब 41.5 लाख पहुंच गई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आठ से दस हजार यात्री यात्रा करते हैं। चंडीगढ़ से रोजाना औसतन 84-90 उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और सितंबर में एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। दुबई और आबूधाबी के लिए यहां से उड़ानों की शुरुआत की वजह से भी यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। यहां के लिए संचालित होती हैं उड़ान चंडीगढ़ से दिल्ली, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला, जम्मू, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, पटना, लखनऊ और जयपुर के लिए उड़ान हैं। कार्गो में भी हुई वृद्धि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री संख्या के साथ-साथ कार्गो हैंडलिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 में एयरपोर्ट से 10,000 टन कार्गो जाता था जबकि 2025 में यह संख्या 13,000 टन तक पहुंच गई है। वित्त वर्ष यात्रियों की संख्या मुख्य वजह स्थिति 2019-20 24.47 लाख कोविड से पहले की स्थिति, 16.57 फीसदी की वृद्धि 2020-21 12.23 लाख कोविड महामारी के कारण यात्री संख्या में लगभग 50 फीसदी की गिरावट 2021-22 18.25 लाख उड़ानों की बहाली के साथ रिकवरी की शुरुआत 2022-23 36.50 लाख नई घरेलू उड़ानों के कारण 71 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि 2023-24 35.20 लाख कोहरे और खराब विजिबिलिटी से उड़ानों के रद्द होने से 3.55 फीसदी गिरावट 2024-25 41.50 लाख नए गंतव्य और बढ़ी कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की संख्या में नया उछाल एयरपोर्ट की सुविधाओं और गंतव्य के जुड़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ उछाल आया है। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इससे यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। -अजय वर्मा, सीईओ चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान: कनेक्टिविटी बढ़ने से सफर हुआ आसान, यात्री संख्या में बड़ा इजाफा #CityStates #Chandigarh #ChandigarhAirport #Connectivity #Passenger #SubahSamachar