Chandigarh: PGI में एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर तैयार, अप्रैल में उद्घाटन संभव

पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर के उद्घाटन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सेंटर का निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और परिसर से टीन शेड हटा दिया गया है। मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए बगल में रैन बसेरा भी तैयार कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में होने वाले दीक्षांत समारोह के दौरान केंद्र का उद्घाटन किया जा सकता है। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की चर्चाएं हैं। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो अप्रैल से न्यूरो ओपीडी एडवांस्ड न्यूरो साइंस बिल्डिंग में शुरू हो जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh: PGI में एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर तैयार, अप्रैल में उद्घाटन संभव #CityStates #Chandigarh-punjab #Chandigarh #ChandigarhNews #ChandigarhNewsToday #ChandigarhNewsInHindi #चंडीगढ़समाचार #चंडीगढ़न्यूज़ #पीजीआईकेएडवांसन्यूरोसाइंसकानिर्माणपूरा #उद्घाटन #SubahSamachar