Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन से 28 लाख रुपये बरामद, दो युवक आयकर विभाग के हवाले; कार्रवाई
Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने 28 लाख रुपये नकद के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर से कोलकाता जा रहे थे। नकदी के संबंध में संतोषजनक जानकारी और वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जीआरपी ने दोनों को बरामद रकम सहित आयकर विभाग के हवाले कर दिया। मामले में आगे की जांच आयकर विभाग करेगा। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनीता कुमारी, सीआईबी प्रभारी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव तथा जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन पर सघन जांच कर रही थी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 09:54 IST
Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन से 28 लाख रुपये बरामद, दो युवक आयकर विभाग के हवाले; कार्रवाई #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
