चंबा हादसा: खाई से कफन में लिपटे छह शव निकाले तो रो पड़ा गांव, संकरे रास्ते पर हाथों से बना दिया पुल
खाई से शव जब एक-एक कर बाहर निकाले जा रहे थे और हाथों की जंजीर बनाकर ग्रामीण अपनों को ऊपर ला रहे थे तो पहाड़ भी मानो उस दर्द को देखकर खामोश हो गया। चंबा के दर्दनाक हादसे में जब महल गांव के छह लोग सफेद कफन में लिपटकर घर पहुंचे तो पूरा गांव फफक उठा। अपने लोगों को देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े और हर गली, हर आंगन में सिर्फ सिसकियां और मातम की गूंज रह गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 10:52 IST
चंबा हादसा: खाई से कफन में लिपटे छह शव निकाले तो रो पड़ा गांव, संकरे रास्ते पर हाथों से बना दिया पुल #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Chamba #ChambaRoadAccident #SubahSamachar
