चंबा सड़क हादसा: जान गई पर ममता नहीं हारी... अंतिम सांस तक सीने से लगाए रखा जिगर का टुकड़ा
भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर लाहड़ के समीप हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। हादसे के बाद सामने आया एक मार्मिक दृश्य राहत एवं बचाव दल और स्थानीय लोगों की आंखें नम कर गया। रेस्क्यू के दौरान जब बचाव दल दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचा तो मां रिंपी अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए हुई थीं। भीषण हादसे के बावजूद उनकी बाहों की पकड़ ढीली नहीं हुई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह अंतिम क्षण तक अपने मासूम को सुरक्षित रखने का प्रयास करती रहीं। हालांकि, इस हादसे में मां और बेटे दोनों की जान नहीं बच सकी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 21:42 IST
चंबा सड़क हादसा: जान गई पर ममता नहीं हारी... अंतिम सांस तक सीने से लगाए रखा जिगर का टुकड़ा #CityStates #Shimla #Chamba #HimachalPradesh #SubahSamachar
