Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगे 615 वाहनों के काटे चालान
गुरुग्राम। वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर रही है। एक अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 615 वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस ने उक्त वाहनों के चालकों पर 61.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने कहा कि वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां पैदा कर सकता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन सड़क सुरक्षा के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भी गंभीर विषय है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:34 IST
Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगे 615 वाहनों के काटे चालान #ChallansIssuedTo615VehiclesWithTintedFilms #SubahSamachar
