Kaithal News: ब्लैक फिल्म वाली गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान
कैथल। यातायात पुलिस ने चीका में एक एक्सयूवी गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान किया है। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाई गई थी और उसमें सवार पांच युवक किसी शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम ने शीशे पर फिल्म चढ़ी देखी तो तुरंत उसे उतरवाया और चालान कर दिया। जांच के दौरान गाड़ी के अन्य दस्तावेज पूरे पाए गए। ऐसे में चालान करने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया। यातायात थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम चीका के मुख्य बाजार में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दोपहर बाद एक एक्सयूवी गाड़ी आई, जिसमें पांच युवक सवार थे। उन युवकों ने गाड़ी पर ब्लैक फिल्म चढ़ाई हुई थी। पुलिस की टीम ने तुरंत गाड़ी को रोककर 10 हजार रुपये का चालान किया साथ ही गाड़ी के चालक को चेतावनी देकर छोड़ा गया कि दोबारा ऐसा न करें। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:41 IST
Kaithal News: ब्लैक फिल्म वाली गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान #ChallanOfRs10 #000ForBlackFilmVehicle #SubahSamachar
