चैत्र नवरात्रि: सरूंड की पहाड़ी पर विराजमान हैं चिलाय माता, 282 सीढ़ियां और सात द्वार पार कर होते हैं दर्शन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरूंड गांव में स्थित चिलाय माता मंदिर स्थानीय श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर लगभग 650 फीट ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 282 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मुख्य प्रवेश के बाद सात द्वारों को पार कर भक्त माता के दर्शन करते हैं। पांडवों से जुड़ी मान्यता स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान की थी। यहां विराजमान चिलाय माता को ग्रामीण क्षेत्रों में रोगों और संकटों से रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 20:08 IST
चैत्र नवरात्रि: सरूंड की पहाड़ी पर विराजमान हैं चिलाय माता, 282 सीढ़ियां और सात द्वार पार कर होते हैं दर्शन #Religion #CityStates #Spirituality #Kotputli-behror #Rajasthan #SubahSamachar
