Chaitra Navratri 2026: विंध्याचल दर्शन होगा आसान, आठ दिन में इन शहरों से 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

चैत्र नवरात्र में विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी। परिवहन निगम की ओर से नवरात्र में 18/19 मार्च से 27 मार्च तक के लिए 86 बसों को संचालन होगा। यह बसें वाराणसी, काशी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर आदि जगहों से चलाई जाएंगी। अब तक इस रूट पर केवल 21 बसों का संचालन होता था। 65 अतिरिक्त बसों के संचालन से अब हर आधे घंटे पर विंध्याचल के लिए बसें मिल जाएंगी। नवरात्र पर पहले दिन से लेकर नवमी तक बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से तीन गुना पूजा स्पेशल बसें बढ़ाई गई हैं। यात्रा को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। समस्या पर कोई भी यात्री इस नंबर पर फोन कर सकता है। इसे भी पढ़ें;Digital Arrest: महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, डर और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये ठगे जौनपुर डिपो में सबसे अधिक चलेंगी 20 बसें क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से बसों का संचालन होगा। इसमें जौनपुर डिपो से सबसे अधिक 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। कैंट और काशी डिपो से 10-10 अतिरिक्त बसें, जबकि गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और विंध्यनगर से भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chaitra Navratri 2026: विंध्याचल दर्शन होगा आसान, आठ दिन में इन शहरों से 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #RoadwaysBus #VindhyachalTemple #SubahSamachar