Navratri 2026 Day 8 Wishes: दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रियजनों को भेजें मां महागौरी के भक्तिमय संदेश
Durga Ashtami 2026 Wishes in Hindi: नवरात्रि के नौ दिनों में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन मां महागौरी की आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना की जाती है। कई लोग इस पावन अवसर पर हवन करते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध बनता है। अष्टमी के दिन व्रत रखने वाले भक्तों के लिए कन्या पूजन का भी खास महत्व होता है। इस परंपरा के तहत छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन करवाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसके अलावा, दुर्गा अष्टमी के अवसर पर लोग अपने परिवारजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आज के समय में लोग संदेशों के माध्यम से एक-दूसरे को बधाई देकर इस पर्व की खुशियों को साझा करते हैं। यदि आप भी अपने प्रियजनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो मां महागौरी के आशीर्वाद से जुड़े कुछ नए और सुंदर संदेशों को भेज सकते हैं। Kanya Pujan Niyam:कन्या पूजन करते समय रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान, अधूरी रह सकती है नौ दिनों की उपासना Chaitra Navratri 2026:26 या 27 मार्च कब है नवमी जानें किस दिन किया जाएगा नौ दिनों के व्रत का पारण
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 17:47 IST
Navratri 2026 Day 8 Wishes: दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रियजनों को भेजें मां महागौरी के भक्तिमय संदेश #Festivals #National #ChaitraNavratri2026 #ChaitraNavratriWishes #ChaitraNavratriHindiQuotes #MaaMahagaur #SubahSamachar
