उत्तरकाशी में वारदात: भतीजे की पत्नी से थे अवैध संबंध, तीन साथियों के साथ पीटकर की चाचा की हत्या
चिन्यालीसौड़ के बधाण गांव में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के रिश्ते के भतीजे और उसके तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक रोशनलाल अपने भतीजे की पत्नी को भगाकर ले गया था। पुलिस के अनुसार, बधाण गांव निवासी रोशनलाल (35) बीती 28 सितंबर को अपने रिश्ते के भतीजे की पत्नी को भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को चिन्यालीसौड़ से हिरासत में लिया था। तब दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इसके तहत महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी और पति से कानूनी तलाक लेगी। बीते शनिवार को दोनों पक्ष तलाक की कार्रवाई के लिए न्यायालय पहुंचे थे। देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग,दोनों गिरफ्तार न्यायालय की कार्रवाई से पहले महिला के पति अर्जुन और उसके साथी विकास, वीरेंद्र, केशव रोशनलाल को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर ले गए। वहां उन चारों ने रोशनलाल की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल रोशनलाल को जिला अस्पताल में छोड़कर आरोपी भाग गए। अस्पताल में रोशनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जीरो प्राथमिकी धरासू थाने को हस्तांतरित कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 21:06 IST
उत्तरकाशी में वारदात: भतीजे की पत्नी से थे अवैध संबंध, तीन साथियों के साथ पीटकर की चाचा की हत्या #CityStates #Uttarakhand #Uttarkashi #ChachaMurder #NephewNews #IllicitAffair #Crime #SubahSamachar
