CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा
कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल यानि आज जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। आज दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था भी की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 08:06 IST
CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #ChhattisgarhBoardResult #SubahSamachar
