CG: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम

CG Sports News:छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 18 से 21 अगस्त तक यह स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी अपना दम-खम दिखायेंगे। चार खेलों की स्पर्धाओं से गूंजेगा जीपीएम प्रतियोगिता के दौरान जिम्नास्टिक (बालक एवं बालिका), क्रिकेट (बालक), ताईक्वांडो (बालक एवं बालिका) और कबड्डी (बालिका) की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांचों संभागों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी भाग लेंगे। इस आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, टीम भावना और खेल उत्कृष्टता को नई दिशा मिलेगी। जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर समय-सीमा में व्यवस्थाएं तय करने के निर्देश दिए हैं। हर व्यवस्था पर फोकस बैठक में खेल स्थलों के चयन, खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, परिवहन, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और उद्घाटन एवं समापन समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। फैक्ट फाइल पांच संभागों के 540 खिलाड़ी लेंगे भाग जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक होगी स्पर्धा 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CG: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #Gorella-pendra-marwahi #Gpm #26thState-levelSchoolSportsCompetition #State-levelSchoolSportsCompetitionInGpm #CgSportsNews #CgNews #SubahSamachar