सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव हुआ है। बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से हटाकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिये हैं। इस ट्रांसफर के तहत विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थापना दी गई है। वहीं 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक, हवलदार और सिपाही स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को रवानगी एवं आमद की सूचना पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय को देने के लिये कहा गया है। यहां देखें तबादला सूची
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:39 IST
सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #CgPoliceTransfersNews #30PoliceTransfer #RaipurCommissionerate #RaipurPolice #CgPolice #CgPoliceTransfer #SubahSamachar
