Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए 25 अप्रैल से सीईटी

- 78 कोर्सेज के लिए 50,531 उम्मीदवार देंगे परीक्षा, 23 मई तक चलेगा शेड्यूलअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 25 अप्रैल से शुरू होंगे। यह परीक्षा 23 मई तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.एल. भंडारकर के अनुसार, सीईटी हर शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित होगा। सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की पाली 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इस वर्ष 78 कोर्सेज के लिए कुल 50,531 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। 9 और 10 मई को होने वाली परीक्षाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में भी आयोजित होंगी।अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र या तिथि में बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए 25 अप्रैल से सीईटी #CETForAdmissionToIPUniversityFromApril25 #SubahSamachar