जनगणना 2027: दो चरणों में 22 मई से शुरू, फरवरी 2027 तक पूरी होगी; प्रथम चरण में होगा ये काम
Census 2027: देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, गृह मंत्रालय, भारत सरकार शीतल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एवं चारों जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल के जनगणना कार्यों की जानकारी दी। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि केंद्र, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जनगणना-2027 देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय स्रोत मानी जाती है। जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी। जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 00:25 IST
जनगणना 2027: दो चरणों में 22 मई से शुरू, फरवरी 2027 तक पूरी होगी; प्रथम चरण में होगा ये काम #CityStates #Varanasi #Janganana2027 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #Census2027 #SubahSamachar
