भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : सांसद

ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव में रविवार को होली-मिलन समारोह हुआ। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाईचारे व सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, वीरेंद्र डाढ़ा, रजनी तोमर, दीपक भारद्वाज, रकम सिंह भाटी, गणेश जाटव, अजय भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : सांसद #CelebrateFestivalsWithBrotherhood:MP #SubahSamachar