Aligarh News: एक दशक बाद बदले सीडीओई के निदेशक
एएमयू के केंद्र दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा (सीडीओई) के निदेशक प्रो. नफीस अंसारी को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने करीब एक दशक बाद बदल दिया है। उनकी जगह अब प्रो. इकराम खान को नया निदेशक बनाया गया है। लंबे समय से एक ही व्यक्ति के निदेशक पद पर बने के खिलाफ यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने कई बार शिकायत की थी। जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. इकराम खान को निदेशक बनाया गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूके से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में इमेज व वीडियो प्रोसेसिंग, मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन और वायरलेस वीडियो ट्रांसमिशन शामिल हैं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स में विजिटिंग एकेडमिक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्तपोषित कई प्रमुख शोध परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:20 IST
Aligarh News: एक दशक बाद बदले सीडीओई के निदेशक #AligarhNews #AMU #CDOE #SubahSamachar
