Smart Home Alert: क्या आपका CCTV कैमरा आपकी जासूसी कर रहा है? हैकर्स की नजर से बचने के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टि

आजकल घरों में सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट डोरबेल, बेबी मॉनिटर और वॉयस असिस्टेंट आम हो गए हैं। ये डिवाइस इंटरनेट से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें IoT (Internet of Things) कैटेगरी में रखा जाता है। अगर इनका नेटवर्क सुरक्षित नहीं है, तो हैकर्स दूर बैठकर लाइव कैमरा फीड देख सकते हैं। ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं और आपके Wi-Fi नेटवर्क में घुसपैठ कर सकते हैं। क्यों बढ़ रहा खतरा भारत में सस्ते और अनब्रांडेड सीसीटीवी कैमरों की मांग बढ़ी है। कई डिवाइस में डिफॉल्ट यूजरनेम या पासवर्ड बदला नहीं जाता, एन्क्रिप्शन कमजोर होता है और न ही फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध होते है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओपन पोर्ट्स और क्लाउड एक्सेस की गलत सेटिंग्स सीसीटीवी को हैकिंग के लिए आसान लक्ष्य बना देती हैं। ये भी पढ़े:100 Million Followers Earnings:इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स…कितनी होती है कमाई जानकर रह जाएंगे दंग बेबी मॉनिटर क्या है बेबी मॉनिटर खास तौर पर संवेदनशील डिवाइस है क्योंकि यह बच्चों के कमरे में लगाया जाता है। सुरक्षा के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें। कैमरे की क्लाउड रिकॉर्डिंग सेटिंग्स जांचें। पब्लिक Wi-Fi पर एक्सेस से बचें। केवल भरोसेमंद ब्रांड और आधिकारिक एप का इस्तेमाल करें। होम वाई-फाई को सुरक्षित कैसे करें स्मार्ट होम की असली सुरक्षा आपके वाई-फाई राउटर से शुरू होती है। WPA3 एन्क्रिप्शन ऑन रखें। राउटर का एडमिन पासवर्ड बदलें। अलग गेस्ट नेटवर्क बनाएं। नियमित फर्मवेयर अपडेट करें। डब्ल्यूपीएस (Wi-Fi Protected Setup) बंद रखें अगर राउटर सुरक्षित है, तो अधिकतर IoT अटैक रोके जा सकते हैं। ये भी पढ़े:RCS Spam:स्पैम मैसेज-कॉल से निपटने के लिए गूगल ने एयरटेल से मिलाया हाथ, नेटवर्क स्तर पर होगी रियल-टाइम जांच स्मार्ट डोरबेल की कमजोरियां क्या हैं स्मार्ट डोरबेल कैमरे घर के एंट्री पॉइंट पर लगे होते हैं। अगर यह हैक हो जाए तो कोई आपके घर की गतिविधि देख सकता है। डिलीवरी या मूवमेंट पैटर्न ट्रैक हो सकता है। ऐसे में आप सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सक्षम करें, मोशन अलर्ट सेटिंग्स सीमित रखें और अनावश्यक एप परमिशन हटा दें। स्मार्ट गैजेट्स के लिए साइबर सिक्योरिटी के नियम हर डिवाइस के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य करें। नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करें। अनजान ब्रांड के सस्ते IoT डिवाइस से बचें। नेटवर्क मॉनिटरिंग एप या फायरवॉल का उपयोग करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Smart Home Alert: क्या आपका CCTV कैमरा आपकी जासूसी कर रहा है? हैकर्स की नजर से बचने के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टि #TechDiary #National #HomeSecurity #CyberSecurity #PrivacyAlert #SubahSamachar