Meerut News: सीसीएसयू के डॉ. विवेक कुमार ने ब्राजील में दिया वक्तव्य
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। सीसीएसयू के विधि अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कांग्रेस में वक्तव्य दिया। उन्होंने नोमोस 5.0 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इक्विटी एवं हर्मेन्यूटिक्स ऑफ जस्टिस इन द ग्लोबल साउथ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह केवल विधि या नियमों का समूह नहीं है बल्कि यह सामाजिक व्यवस्था, सत्ता संरचना और न्याय की परिभाषा को निर्धारित करने वाला सिद्धांत है। उन्होंने जर्मन विधि-शास्त्री कार्ल श्मिट और फ्रांसीसी दार्शनिक क्लॉड लेफोर्ट के विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि नोमोस समय के साथ परिवर्तित होता है और समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक संरचनाओं के अनुरूप अपना स्वरूप ग्रहण करता है। उन्होंने नोमोस 1.0 से नोमोस 5.0 तक की यात्रा को क्रमबद्ध रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि न्याय की व्याख्या केवल विधिक प्रावधानों के आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक संदर्भ, सांस्कृतिक विविधता और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए। आयोजन में मुख्य रूप से रूस की प्रो. एलिना, बोलिविया के प्रो. रोडिरीगो, इटली के प्रो. रावर्ट, ब्राील की प्रो. एना एलिस, प्रो. जाॅर्ज इशाक, प्रो. डेलिन्टन आदि शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:36 IST
Meerut News: सीसीएसयू के डॉ. विवेक कुमार ने ब्राजील में दिया वक्तव्य #CCSU'sDr.VivekKumarDeliveredASpeechInBrazil. #SubahSamachar
