Bareilly News: गांवों में 50 लाख रुपये की लागत से बनेंगे सीसी रोड और नाले
फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा, रुकुमपुरा, अगरास, खिरका जगतपुर आदि में सीसी रोड और नालों का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख किरन यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में 50 लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में मौजूद सदस्यों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किए। ग्राम पंचायत से बैठक में पहुंचे प्रधान और वीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रस्ताव रखा। इसमें 25 मई को समाप्त हो रहे कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की। इसको भी ध्वनि मत से पास किया गया। इसके अलावा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसको प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजने पर सहमति बनी। बैठक में खंड विकास अधिकारी आशीष पाल, भाजपा नेता सत्येंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत अन्य लोग व अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:00 IST
Bareilly News: गांवों में 50 लाख रुपये की लागत से बनेंगे सीसी रोड और नाले #CCRoadsAndDrainsWillBeConstructedInVillagesAtACostOfRs50Lakh. #SubahSamachar
